बिसौली,बदायूं। सिस्टम की मार से तंग आकर एक दिव्यांग पूर्ति कार्यालय पहुंचा। जहां दिव्यांग युवक ने पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार को बताया साहब दो तीन साल से उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिसे सुनकर उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने अधीनस्थों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। सैदपुर निवासी दिव्यांग मुश्ताक अली ने पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार को अपनी समस्या बताई। उसने बताया कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसे राशन कार्ड की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक उसका कार्ड नहीं बन पाया है। इस वजह से वह सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहा है। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया की गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के बाद मौके पर ही दिव्यांग युवक का राशन कार्ड जारी कर दिया गया। राशन कार्ड मिलने पर दिव्यांग युवक ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

