बदायूं की प्रधानाचार्या तरन्नुम मसरूर चौधरी को राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026

मुकीम अहमद अंसारी!

बदायूं। देहरादून डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून में ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (AIPA) एवं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिपेंडेंट स्कूल्स (NFIS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 एवं नेशनल प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में अली पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर (बदायूं) की प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। विशेष गौरव की बात यह रही कि वे जनपद बदायूं से सम्मानित होने वाली एकमात्र प्रधानाचार्या रहीं।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तथा राजस्थान से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक के चयनित प्रधानाचार्यों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, छात्र-केंद्रित शिक्षा तथा विद्यालय नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित एआई कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉ. राघव उपाध्याय ने स्कूल शिक्षा में एआई के प्रभावी उपयोग, स्मार्ट क्लासरूम, व्यक्तिगत शिक्षण एवं प्रशासनिक कार्यों में तकनीक की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय जसोला ने कहा कि शिक्षा में एआई का समावेश समय की आवश्यकता बन चुका है और प्रधानाचार्य देश के भविष्य के सच्चे निर्माता हैं।

कार्यक्रम में श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पैनल चर्चा के दौरान विद्यालयों की जमीनी समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखा तथा कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों एवं शिक्षकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिस पर AIPA के पदाधिकारियों ने स्कूलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था और नीतिगत पहल के प्रयासों का आश्वासन दिया।

यह सम्मान न केवल श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अली पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर तथा पूरे जनपद बदायूं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
सम्मेलन के दौरान आयोजित विभिन्न शैक्षणिक सत्रों में छात्र-केंद्रित शिक्षा, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, समावेशी शिक्षा तथा विद्यालयी नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान अली पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर की प्रधानाचार्या श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने अपने विद्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा तथा पैनल चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछकर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित किया।
श्रीमती चौधरी ने विशेष रूप से विद्यालयों और शिक्षकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों को उठाया। इस पर AIPA के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्यालयों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी प्रावधानों और नीतिगत सुधारों की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
AIPA एवं NFIS के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नवदीप भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि किसी प्रधानाचार्य को सम्मानित करना वास्तव में उन हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान करना है, जिनका मार्गदर्शन वह करता है।
यह सम्मान न केवल श्रीमती तरन्नुम मसरूर चौधरी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अली पब्लिक स्कूल, इस्लामनगर तथा पूरे जनपद बदायूं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!