उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान ने वेतन न मिलने के कारण एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

22 दिन से अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली

“अधिशासी अधिकारी के न होने से प्रशासनिक व वित्तीय का विकास कार्य भी प्रभावित”
:जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से लोगों को हो रही है भारी परेशानी:

सहसवान, बदायूं। 22 दिन से अधिशासी अधिकारी का पद खाली होने के कारण नगर पालिका के प्रशासनिक वित्तीय कार्य तथा निर्माण कार्य जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़े हैं जिसके कारण जिसके कारण लोगों को जहां भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कर्मचारियों को भी बीते महा जून का वेतन न मिलने के कारण भूखे मरने की नौबत आ गई है।
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान कर्मचारियों ने नगर पालिका से तहसील प्रांगण तक जुलूस निकालते हुए एसडीएम के नाम एक ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को सोपा तथा मांग की अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण महा जून का वेतन न मिलने के कारण प्रशासनिक व वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिसके कारण सफाई कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों को महा जून का वेतन भी नहीं मिल पा रहा है।
ज्ञापन में बताया कर्मचारियों की सीमित आय का साधन देता है वर्तमान महा का वेतन न मिल पाने के कारण कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही अनेक कर्मचारी द्वारा बैंक एवं अन्य संस्थाओं से दिए गए ऋणों की मानसिक किस समय से जमाना हो पाने के कारण अतिरिक्त ब्याज पर पेनल्टी लग रही है तथा उनकी सिविल भी खराब हो रही है।
ज्ञापन में कर्मचारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नबी नशा सी अधिकारी की नियुक्ति अथवा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक किसी सक्षम अधिकारी को प्रभार प्रदान कर कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान शीघ्र किया जाए।
ज्ञापन की कॉपी एसडीएम के नाम उनकी गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को सौंपी गई।
इस मौके पर शिवयोना चौधरी अध्यक्ष सत्यवीर वाल्मीकि महामंत्री विवेक चौहान नगर महामंत्री मुकेश वाल्मीकि सैमुअल कल कपिल सोनू चंद्रपाल किशन लाल रामप्रसाद सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
वही अधिशासी अधिकारी के न होने के कारण पालिका कर्मचारी का वेतन भी नहीं मिल पाया है जिसके कारण कर्मचारी भी परेशान हो गए हैं तथा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहे है। साथ ही विकास कार्य भी नगर के प्रभावित हो रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!