बदायूं में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी अंकिता शर्मा ने बदले कई सीओ के कार्यक्षेत्र, नई जिम्मेदारियां सौंपी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। प्रशासनिक समायोजन के तहत एसएसपी अंकिता शर्मा ने कई सीओ के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जारी आदेश के में सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय को नगर क्षेत्र का प्रभार दिया गया है।उनके अधीन कोतवाली, सिविल लाइंस,बिनावर,कुंवरगांव,महिला थाना और साइबर थाना की अपराध स्थिति व कानून व्यवस्था का पर्यवेक्षण रहेगा।साथ

ही उन्हें पुलिस सीओ लाइन व अपराध शाखा का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।अंशुमन श्रीवास्तव को सीओ बिसौली बनाया गया है।उनके अधीन बिसौली,फैजगंज बेहटा और वजीरगंज थाने रहेंगे।वहीं संजीव कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और चुनाव शाखा का प्रभार दिया गया है।

वे पुलिस पेंशनर्स बोर्ड,विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो,फील्ड यूनिट और चुनाव सेल के कार्यों की निगरानी करेंगे। सुनील कुमार सिंह को सीओ उझानी बनाया गया है।उनके अधीन उझानी, कादरचौक, उसहैत और मूसाझाग थानों की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।सुरेंद्र कुमार यादव को महिला अपराध,मिशन शक्ति और मीडिया प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है, जबकि सुनील अहलावत को सीओ यातायात नियुक्त किया गया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!