पुलिस कर्मियों पर हत्या अभियुक्त पर संरक्षण देने का आरोप नाधा पुलिस चौकी के सामने मृतक का शव रखकर परिजन ग्रामीणों ने काटा हंगामा
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना कादरनगरउर्फ कादर चौक मैं बीती रात हुए हमले में घायल हरिओम की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव लाते समय नादा पुलिस चौकी के सामने परिजनों ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पर हमलावरों से सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर दिया परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग है कि जब तक पुलिस चौकी नादा का स्टाफ निलंबित नहीं किया जाता तथा दोषी अभिव्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता कब तक चक्का जाम रहेगा ग्रामीण पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा नारेबाजी कर रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस पुलिस क्षेत्र अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
गौर तलब है थाना जरीफ नगर क्षेत्र में ग्राम कादर नगर उर्फ़ कादर चौक में बीती रात गांव में ही बाइक से शादी की दावत खाकर लौट रहे हरिओम की बाइक के आगे वेगनर कर लगाकर बाइक रोक ली तथा ताबड़तोड़ लाठी डंडे घातक असलेह से मारपीट कर हरि ओम उसके साथी जोगिंदर को गंभीर रूप से घायल कर दिया दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां उपचार के दौरान हरिओम ने दम तोड़ दिया। हरिओम की माता ने गांव के ही 12 हमलावरों के विरुद्ध थाना करीब नगर में अपराध संख्या 206 धारा 191/2 191/3 190 126 बटे दो 115 बटे दो 109 बटे दो तथा तीन बटे 5 अधिनियम के अंतर्गत मामले की नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज कर ली।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हरिओम तथा जोगिंदर पुत्र गणपत का इलाज चल रहा था इलाज के दौरान हरिओम की मौत हो गई हरिओम के शब को बदायूं पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। तत्पश्चात परिजन उसके शव को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर गांव जा रहे थे जाते समय उन्होंने
नाधा पुलिस चौकी के समक्ष ट्रैक्टर ट्राली रोककर सहसवान चंदौसी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हंगामा करने लगे तथा मांग की जब तक पुलिस चौकी के समस्त स्टाफ निलंबित नहीं किया जाता अव्यक्त को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक चक्का जाम नहीं खुलेगा परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग है की पुलिस चौकी स्टाफ हत्या अभिक्तों से मिली हुई है उसी के ईसारे पर हरिओम की हत्या की गई है।
बताया जाता है 4:30 बजे के लगभग लगा हुआ चक्का जाम समाचार लिखे जाने तक जारी था मौके पर पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह तथा कई थानों की पुलिस मौजूद थी जो परिजनों एवं ग्रामीणों को अभिव्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा मामले की गंभीरता पूर्वक जांच करने के आश्वासन दे रही थी परंतु ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

