दबंगो के द्वारा 72 वर्षीय वृद्ध के खेत की फसल सुरक्षा में लगे कंक्रीट के पिलर व तारबंदी को क्षतिग्रस्त किया गया
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। ग्राम नानाखेड़ा का एक मामला सामने आया है जिसमें 72 वर्षीय प्रेमलता पत्नी अजय कुमार की पुत्र बहू अनुपम गुप्ता पत्नी प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया की 72 वर्षीय प्रेमलता पत्नी अजय कुमार के नाम पर ग्राम नानाखेड़ा तहसील व जिला बदायूं में भूमि गाटा संख्या 102 में 1.278 हेक्टर या 15 बीघा तीन विषय भूमि है जिसकी क्षेत्रीय नायक तहसीलदार बदायूं में राजस्व टीम के साथ पुलिस द्वारा 30 जून 2026 को खेत की तारबंदी व खंबे लगवा दिए थे अनुपम का कहना है जिसके चलते 14 जुलाई 2026 को दबंगो ने तारकसी सीमेंट के खंबो को उखाड़ कर फेंकने का काम किया अनुपम गुप्ता व उनके पति शिकायतकर्ता प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने बताया की दबंगो की शिकायत थाना उझानी जिला बदायूं में मेरे द्वारा की गई जिस पर पुलिस द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता डी एस 2023 अधिनियम के धारा 115 (2) 352 व 324(4) एवं 351(3) थाना उझानी जिला बदायूं में कार्रवाई पंजीकृत की गई है जिसमें कैलाश चंद्र पुत्र महेश चंद व दुष्यंत पुत्र कैलाश चन्द निवासी मोहल्ला नारायणगंज थाना उझानी जिला बदायूं व रवि शंकर पुत्र रामअवतार निवासी इमनगला उझानी बदायूं कार्रवाई की गई है हम आपको सुनाते हैं क्या कहा अनुपम गुप्ता व उनके पति प्रफुल्ल कुमार गुप्ता
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

