मौजूदा सरकार में किसानों नौजवानों और छात्रों को कोई सबूलियत नहीं बेरोजगारी चरम पर

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने संगठन विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चला कर किसान यूनियन हल एवं स्वराज संगठन को छोड़कर आए सभी पदाधिकारी को टिकैत संगठन की सदस्यता दिलाई

सहसवान नगर में अन्य संगठन छोड़कर आए जिला महासचिव मजाहिर अली ने दर्जनों साथियों के साथ टिकैत संगठन की सदस्यता ग्रहण की मजाहिर अली को युवा जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंप गई तथा किसान यूनियन हल को छोड़कर आए शमीम को नगर अध्यक्ष सहसवान एवं आकिल हुसैन को नगर उपाध्यक्ष सहसवान की जिम्मेदारी सौंपी गई जिला अध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसानो नौजवानों छात्रों को कोई भी सुविधा नहीं बेरोजगारी चरम पर है सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जारी रहेगा इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नत्थू सिंह तहसील अध्यक्ष रण सिंह और पप्पू यादव मीडिया प्रभारी मसर्रत अली श्रीपाल मुखिया गजेंद्र सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष सतीश कश्यप हरि ओम आदि मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!