एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान मिला मोबाइल पुलिस ने स्वामी को सौंपा।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने कोतवाली नगर पुलिस टीम का जताया आभार!
*बाराबंकी।* कोतवाली नगर पुलिस ने एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान रास्ते में मिले मोबाइल फोन को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाकर उसे सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को रास्ते में एक सैमसंग मोबाइल फोन पड़ा मिला। पुलिस कर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों से मोबाइल के संबंध में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसके स्वामी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल स्वामी का पता लगाने के लिए प्रयास किया। संपर्क होने पर मोबाइल स्वामी की पहचान मोहन पुत्र स्वर्गीय फकीरे, निवासी ग्राम गंगौरा, थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। आवश्यक पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन मोहन के सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर मोहन ने कोतवाली नगर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सारिका देवी, महिला आरक्षी प्रीती तिवारी, रिक्रूट महिला आरक्षी निर्मल शुक्ला तथा आरक्षी जितेन्द्र शामिल रहे। पुलिस की ओर से बरती गई तत्परता के चलते रास्ते में मिला मोबाइल उसके स्वामी तक सुरक्षित पहुंच सका।

