*पेड़ गिरने से महिला की मौत, परिजनों को चार लाख की आर्थिक मदद

मुकीम अहमद अंसारी

रामसनेहीघाट। तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के अलियाबाद गांव में आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान पेड़ गिरने से महिला की मौत के मामले में प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता राशि प्रदान की गई।

अलियाबाद निवासी चौरासा देवी पत्नी रामबरन की आंधी-तूफान के दौरान पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मृतका के वारिस रामबरन पुत्र अशर्फीलाल को मुख्यमंत्री दैवीय आपदा अहैतुक आर्थिक सहायता योजना के तहत चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

सहायता राशि दिए जाने के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए कहा गया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

नायब तहसीलदार उमेश दुवेदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। वहीं, परिजनों ने सहायता राशि मिलने पर प्रशासन का आभार जताया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Don`t copy text!