बाराबंकी। शहर के आनंद भवन स्कूल में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने तरह-तरह के प्रोजेक्ट बनाकर अपने हुनर का लोहा मनवाया। आनंद भवन स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने छात्रों द्वारा बनाए गए तरह तरह के प्रोजेक्टों को गहनता से देखा ही नहीं छात्र छात्राओं से उनके प्रोजेक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी ली साथ में उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्टों की और बच्चों की खूब सराहना की। बताते चलें कि हर चार साल बाद आयोजित होने वाले प्रर्दशनी में जीव विज्ञान के प्रदर्शनी में कक्षा 9 अ की छात्रा अस्मिता सिंह अलंकृता सिंह द्वारा पाचन तंत्र के विषय में एक प्रोजेक्ट बनाया गया प्रदर्शनी देखने पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर आदर्श कुमार सिंह ने छात्रा स्मिता सिंह से प्रोजेक्ट के विषय में पूरी जानकारी ली और छात्रा की सराहना की। इसी तरह भौतिक विज्ञान के विषय में कक्षा 7 अ के छात्र अजितेश सिंह सम्यक वंश की टीम ने रेन अलार्म विषय संबंधित प्रोजेक्ट बताया जिसकी भी डीएम ने खूब सराहना की। इस प्रदर्शनी में लोगों के लिए कई खास प्रोजेक्ट भी चर्चा के विषय बना रहा जिसमें स्मार्ट सिटी थीम, पपेट शो, स्टोन आर्ट जू स्वच्छ भारत मिशन, चंद्रयान का मॉडल, हाइड्रोलिक जेसीबी, आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, अर्थ कोएक अलार्म, हीट अलार्म, अवध कल्चर में छात्रों ने नवाबों की वेशभूषा तो पहना ही था साथ खान पान भी दर्शाया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्या सिस्टर अर्चना थामस, उप प्रधानाचार्या सिस्टर एलसी, नीलम सिंह, सुमन श्रीवास्तव, वत्सला द्विेदी, उज्जवल मल्होत्रा, शीबू सीआर, आलोक देव, सलाउद्दीन, मंसूर, मनीष सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Related Posts

