भारतीय किसान मजदूर यूनियन के फैजाबाद मण्डल अध्यक्ष बने रामकुमार

बाराबंकी। किसानों के सुख दुख के साथी बनकर हमारी यूनियन काम कर रही है। समाज में फैली गंदगी को उजागार करना हमारा काम है। अगर कहीं पर भी समाज में गंदगी फैली है तो उसको साफ करना हम लोगों की प्राथमिकता है। उक्त बात भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज द्विवेदी ने बैठक के दौरान कही। उन्होने आगे कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता न्याय के लिये तैयार है चाहे इसके लिये संगठन को किसी भी हद तक न जाना पड़े। उन्होने यह भी कहा कि आज प्रदेश का किसान सरकारी नीतियों के कारण त्रस्त है। नहरों में पानी नही आ रहा है और न ही उचित मूल्य पर किसानों को खाद व बीज मिल रहा है। इससे पूर्व कैंप कार्यालय कैसरगंज पर मंडल अध्यक्ष अयोध्या व ब्लॉक उपाध्यक्ष त्रिवेदीगंज के नियुक्त पत्र देकर संगठन को मजबूती दी गई। कैंप कार्यालय कैसरगंज पर शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन सक्षम गुट के प्रांतीय अध्यक्ष नीरज द्विवेदी व प्रांतीय महामंत्री ने राजकुमार वर्मा को मंडल अध्यक्ष अयोध्या व अविचल वर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष त्रिवेदीगंज को नियुक्त कर संगठन को मजबूती दी। इस मौके पर श्याम मोहन तिवारी, रंजीत वर्मा, राजेश वर्मा, अखिलेश वर्मा, आशीष वर्मा, राजेश गौतम, अकील अहमद समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Don`t copy text!