चुकंदर के फायदे तो जानते होंगे इसके नुकसान भी जान लीजिए

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

क्या आप भी अपनी डाइट में चुकंदर का भरपूर सेवन करते हैं? वैसे चुकंदर खाना सेहत के लिए काफी फादेमंद है, लेकिन इसका जूस पीना जरूर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए चुकंदर का जूस पीने से पहले एक बार इसके जरूर जान लीजिए इसके नुकसान

अगर आप रोजाना चुकंदर का जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर बढ़ सकती है, क्योंकि 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 7 ग्राम शुगर होती है। वहीं डायबिटीज के लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।रोजाना चुकंदर का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग सप्ताह में तीन बार से ज्यादा न करें। अगर आप होमेक्रोमेटोसिस या विल्सन से पीड़ित हैं तो इसका अधिक उपयोग खतरनाक है। यह स्थितियां शरीर में आयरन और तांबे की अधिकता से होती हैं। चुकंदर से इनका स्तर और बढ़ सकता है। चुकंदर का जूस, आपके ब्लडप्रेशर के स्तर को कम करता है। अगर आप ब्लडप्रेशर को कम करने के लिए दवाईयां खाते हैं, तो इसका सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता हैरोजाना चुकंदर का जूस पीना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए इसका प्रयोग सप्ताह में तीन बार से ज्यादा न करें। एक बार में चुकंदर के जूस की आठ औंस से अधिक मात्रा लेना हानिकारक हो सकता है।

Don`t copy text!