ईरान में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 83 लोगों की मौत हो गयी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
इस समय पूरी दुनिया में साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से कम से कम 20 लाख लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है कि 11 लाख 25 हज़ार से अधिक लोग ईरान में कोरोना से ठीक हो चुके हैं। सीमा सादातलारी ने आज देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों के ताज़ा आंकड़ों के बारे में कहा कि गत 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 5 हज़ार 806 नये व्यक्तियों की पहचान की गयी जिनमें से केवल 586 लोगों को भर्ती किया गया और शेष को ज़रूरी दवाएं देकर घर भेज दिया गया।
स्वास्थ्यमंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 13 लाख 36 हज़ार 217 हो गयी है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि गत 24 घंटों के दौरान कोरोना के कारण 83 व्यक्तियों की मौत हो गयी इस प्रकार कोरोना से ईरान में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 56 हज़ार 886 हो गयी है।
ज्ञात रहे कि इस समय पूरी दुनिया में साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से कम से कम 20 लाख लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। इसी प्रकार लगभग 6 करोड़ 80 लाख लोग कोरोना से ठीक हो गये हैं।

