कोठी पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752
बाराबंकी। आखिरकार कोठी थाना ने शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। बताते चले की कोठी क्षेत्र में हो रही ताबड़तोड़ चोरियों को लेकर कोठी पुलिस सतर्क हो गई है। चोरों के ऊपर कार्यवाही करने के मूड से अभियान चलाकर दो गैर जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों के इस गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर कोठी पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है, आपको बता दें कि पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, छः मोबाइल एवं एक तमंचा व कारतूस, एक चाकू व घटना मे प्रयोग करने वाले औजार बरामद भी बरामद हुए हैं, पकड़े गए चोर अरुण कुमार पुत्र माधव प्रसाद निवासी झबरा मजरे अमानीगंज थाना खण्डासा जनपद अयोध्या हरिकेश पुत्र राजेन्द निवासी फुरसत का पुरवा मजरे सैदपुर थाना मवई जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं। कोठी थाना प्रभारी रितेश पांडे ने हमारे संवाददाता श्रवण चैहान से बातचीत करते हुए बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए वाहन चेकिंग करने के साथ-साथ गश्त की जा रही थी जिस पर दो चोरों को पकड़ा गया है जिनके ऊपर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी 6394208752

