जैदपुर बाराबंकी। मुहब्बत में जान देने की कहावत हुयी सच। एक महिला ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी थी। जिससे मुहल्ले मे दहशत का माहौल कायम है। पुलिस द्वारा देर रात शव को पीएम हेतु भेजा गया था। मौके सीओ सिटी सहित आलाधिकारी की मौजूदगी मे जांच पडताल जारी की गयी थी। थाना प्रभारी संदीप राय ने आरोपी पति ससुर, सास के विरूध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर जेल भेज दिया है कस्बे के मोहल्ला तीरगरान निवासी इकबाल घोड़े वाले की बीस वर्षीय पुत्री जेबा और मोहल्ला नानपजान निवासी अनीक खान के पुत्र सैफुलला का प्रेम विवाह आठ महीने पूर्व हुआ था। लडके का परिवार इस रिश्ते से खुश नही था। जिस कारण बहू को घर मे न लेकर पुत्र को भी अपनी सम्पत्ति से बेदखल कर घर मे न आने की चेतावनी दिया गया था। और दोनों लोग मोहल्ला अहिरान में शमीम का घर किराये पर लेकर निवास करते थे। शुक्रवार को मृत्तिका अपने पिता के घर गयी थी। और शाम के पांच बजे घर से पति के किराये के घर आयी थी। पति व पत्नी मे कुछ कहा सुनी हुयी और महिला ने दुपट्टे के सहारे बाल्टी की मदद से फांसी के फंदे पर लटक कर अपना जीवन समाप्त कर लिया था। सूत्रो की मानों तो विवाह के बाद से दोनों मे रोज विवाद होने के साथ मारपीठ भी होती थी। वही मृत्तिका के पिता व माता ना बताया दमाद सैफुलला नशा करने के साथ जुआ आदि खेलता था। पैसा पत्नी को न देकर इधर उधर उडाता था। हर खान पान की सामग्री लडकी के परिवार के लोग पूरा करते थे। तलाक देने की बात से मृत्तिका को रोज धमकाता था। मृत्तिका ने फांसी नही लगायी है। उसकी हत्या की गयी है। उक्त आरोप लडकी के परिवार वालों ने थाना प्रभारी के सामने लगाये थे। थाना प्रभारी संदीप राय ने आरोपी पति सास ससुर के विरूध धारा 304 बी,798, 323,506, सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। इस संबन्ध मे कस्बा इंचार्ज हरि शंकर साहू ने बताया कि पी एम रिपोर्ट विवेचक ही बतायेगे मृत्तिका के पति सैफुलला ससुर अनीक व सास के विरूध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

