बाराबंकी। शहर के हनुमंतनगर जगनेहटा में भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ज्ञान मैरिज लाॅन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों की शादी के लिये जहां गांवो में बारात घरों का निर्माण कराया है। वहीं शहर में भाजपा सरकार गरीब बालिकाओं की शादी भी करवा रही है। उन्होने आगे कहा कि मैरिज लाॅन के खुल जाने से शहर के लोगों को कम पैसों में यहां पर सुविधा उपलब्ध होगी। गरीब व्यक्ति भी अपनी बेटी की शादी इस लाॅन में करवा सकता है। उन्होने यह भी कहा कि यहां के क्षेत्रीय लोगों अपने शादी विवाह के कार्यक्रम करने में अब कोई परेशानी नही होगी। इस मौके पर लाॅन के मालिक कन्हैया लाल, सुशील कुमार रावत, दिनेश चन्द्र रावत, शिव कुमार शर्मा, अमरेश बहादुर, राम औतार, राम पाल, विकास चन्द्र, अमित कुमार, शहदेव प्रसाद, अनुज कुमार गौतम, नन्द कुमार, अंजनी कुमार, रामसजीवन आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

