बाराबंकी। उदासीन आश्रम बाबा पंचम दास कुटी दशहराबाग में आचार्य महंत करतार दास की अध्यक्षता में देश के कोने-कोने से आए उदासीन संत-महंतों ने उदासीन अमर मुनि को तिलक करके चादर ओढाया और तिलक किया। अमर मुनि आज साधु-संतों और उपस्थित भक्तों श्रद्धालुओं, जनता जनार्दन के बीच अधिकृत महंत घोषित किए गए। इसके पूर्व आचार्य विनोद कुमार मिश्र, कन्हैयालाल मिश्र और पवन शास्त्री आदि ने गणेश अंबिका, कलश पूजन आदि देव पूजन श्री चंद्र भगवान आदि का पूजन संपन्न कराया। शंख ध्वनि तथा वेद मंत्रों से गूंजा मंदिर परिसर। इस अवसर पर महंत मतंग ऋषि, महंत गुरु सेवक दास देवरिया, महंत जयराम दास अयोध्या, महंत नानक शरण दास सतरिख, बृज किशोर दास रानो पाली, निर्भय दास, महंत गंगा दास, महेश्वर दास नेपाल आदि मौजूद रहे।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

