पशु तस्कर गिरफ्तार-

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 28/01.03.2021 को कुल 12 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा एक पशु तस्कर को किया गया गिरफ्तार-
थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पशु तस्कर 1. विनोद नट पुत्र राजाराम निवासी पोखरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से एक अदद ट्रक संख्या UP36 T2834 में लदे 26 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया, जिन्हें ग्राम जमीन हुसैनाबाद थाना सुबेहा स्थित गौशाला में सुपुर्द किया गया। ट्रक को सीज किया गया एवं अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 67/2021 धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 3/5ख/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!