पुलिस ने सात लोगों का शांति भंग की धारा में चालान

हरदोई। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा अशांति फैलाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध शांति भंग की धारा में कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अलग-अलग गांव के 7 लोगों का थाना पुलिस द्वारा शांति भंग की धारा में चालान किया गया। ग्राम- कंचनपुरवा थाना- अरवल निवासी बृजनाथ ग्राम- चंदऊ बेचे थाना- अरवल निवासी रजत कुशवाहा, अमर सिंह एवं रमाकांत तथा राजकुमार, बृजेश कुमार एवं अवधेश सर्व निवासी गण ग्राम- किशनपुरवा थाना- अरवल का अरवल पुलिस द्वारा शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान कर उप जिलाधिकारी न्यायालय सवायजपुर के समक्ष पेश किया गया। थानाध्यक्ष अरवल ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Don`t copy text!