मसौली बाराबंकी। विकास कार्यो की पक्षधर है समाजवादी पार्टी सपा का हमेशा लक्ष्य रहता है समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुॅचाना वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी नया कार्य उत्तर प्रदेश में नही हुआ है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत राज्य वित्त आयोग योजना के अन्तर्गत ग्राम इचैलिया में खडण्जा निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के पश्चात् जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा कि सपा हमेशा से विकास कार्यो की तरफ रूची रखती है और अपने सरकार के कार्यकाल में पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने का विकास किया था। परन्तु जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है विकास के कार्य पूरी तरह से रूक गए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में पूरे ब्लाक में अनेको विकास के कार्य कराये है इसमें विधायक का पूरा सहयोग मिला है और हमसे विधायक का पूरा सहयोग हमें मिला है। इस मौके पर मुख्य पिन्कू सैनी, बीडीसी अखिलेश यादव, महेंद्र पाल वर्मा संतोष वीडीसी, अरविंद कुमार चैहान, रवि यादव, कामिल बासा, मो. हारून, मो. तौफिक, खलिद किदवाई, असगर अली,समेत आदि लोग उपस्थित थे।

