टूटा शटर का ताला, हजारों की चोरी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है आये दिन शातिर चोर क्षेत्र में किसी न किसी दुकान और माकान को अपना निशाना बनाकर लूटपाट कर गृहस्वामी को कंगाल कर फरार हो जाते है ताबड़तोड हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र वासियों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के अनुसार थाना लोनी कटरा क्षेत्र के हाथी का पुरवा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र राम स्वरूप गांव में रेडीमेड कपडे की दुकान खोलता है हर दिन की भांति सुनील मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चला गया और बुधवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो वहा नजारा देखने के बाद उसके होश उड़ गये शटर का ताला टूटा अलग पड़ा था और दुकान का सारा सामान तितर बितर था उक्त घटना के बाद सुनील ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी सुनील ने बताया कि अज्ञात चोरो ने दुकान से कीमती कपड़े और 10 हजार रूपये नगद उठा ले गये। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

