सुल्तानपुर ने डायमण्ड क्रिकेट एकेडमी को 37 रनों पर किया ढेर

बाराबंकी। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही ’14वीं’ चैधरी आसिफ अली मेमो. स्टेट अण्डर-19 क्रिकेट लीग ’2021’ में पूल-’बी.’ का तीसरा मुकाबला डायमण्ड क्रिकेट एकेडमी व सुल्तानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया। जिसमें सुल्तानपुर की टीम ने डायमण्ड क्रिकेट एकेडमी को 143 रनों से हराया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानपुर ने निर्धारित 38.5 ओवरों में 180 रानो पर सिमट गयी। सुल्तानपुर की तरफ से बल्लेबाज अंशुल ने 78 रनों का योगदान दिया। आकाश सैनी चार सफलताएँ अपने नाम की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमण्ड की टीम शुरूआत से ही विकेट खोकर संघर्ष करती रही, और अंततः 37 रनों पर सिमट गयी। वैभव एक मात्र बल्लेबाज जो कि दहाई का आकड़ा पार कर सके। उन्होंने 13 रनों का योगदान दिया। सुल्तानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कैप्टन सुधांशु ने 6-4-5-4 विकेट एवं दानवीर सुमित और रितिक ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। आज के मैंन आॅफ द मैच अंशुल को समाजसेवी चैधरी अनवर हबीब उर्फ जामी ने प्रदान किया। इस अवसर पर बीडीसीए के सभी पदाधिकारी व सम्मानित दर्शक उपस्थित रहें। इसी बीच बाराबंकी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आयी जिले के दो युवा खिलाड़ियों विप्रज निगम व अपूर विनायक तिवारी का चयन उ.प्र. के अण्डर-19 कैम्प में हो गया है। कल इस टूर्नामेंट पहला सेमी फाइनल मैंच लखनऊ क्रिकेट एशोसियन व सुल्तानपुर के एसोसिएशन के मध्य खेला जाएगा।

 

Don`t copy text!