पूर्व मंत्री फरीद ने किया जनसम्पर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बाराबंकी के विकास में बाबू जी का अहम योगदान रहा है पूरे देश मे संचार क्रांति लाकर घर घर टेलीफोन पहुंचा दिया पूरे जीवन भर बेनी बाबू जिले के विकास के प्रति समर्पित रहे। उक्त विचार विधानसभा कुर्सी के विभन्न गांवो का भृमण करने के दौरान पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई ने कही। श्री किदवई ने आगे बताया कि आने वाली 27 मार्च को बाबू जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बाराबंकी आगमन पर कुर्सी विधानसभा के हजारों कार्यकता बेनी बाबू को श्रद्धांजलि देने एवम अखिलेश यादव के आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे तथा 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में लाकर बेनी प्रसाद वर्मा के अधूरे सपनो को पूरा करने का काम करेगी। श्री किदवई ने कहा कि अबकी बार सरकार बनने पर पूरी विधानसभा में चहुमुखी विकास की गंगा बहाएंगे एवम खुशहाली लाएंगे। इस मौके पर राजकिशोर वर्मा, सुनील सोनी, अनिल वर्मा, राजेश यादव, इंद्रेश रावत, मनोज रावत, प्रमोद यादव, हरिनाम चैहान, प्रमोद यादव, विनय सिंह, रामु यादव, सूरज वर्मा हरिओम सिंह,सहित सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

