दुगना टैक्स काटने के विरोध मे धरने पर बैठे शिक्षक खण्ड शिक्षा कार्यालय मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट बाराबंकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामसनेहीघाट विकासखंड बनी कोडर में समस्त शिक्षक संघ के संयुक्त बैठक की गई जिसमें चर्चा करते हुए यह बात आई की बनीकोडर के परिषदीय शिक्षकों के आयकर में वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा भारी अनियमितता की गई है कई अध्यापकों का दुगना या उससे अधिक टैक्स काट लिया गया है जबकि आयकर आगणन प्रपत्र एवं विभाग द्वारा काटे गए टैक्स में काफी अंतर है शिक्षको की समस्याओं पर चर्चा करते हुए संघ के पदाधिकारियों द्वारा यह कहा गया कि वित्त एवम लेखा अधिकारी के कार्यालय में मनमाने पर एवं भ्रष्टाचार का वातावरण व्याप्त है पूर्व में भी संबंधित कार्यालय द्वारा शिक्षकों के वेतन वृद्धि चयनित वेतनमान आदि में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रेषित फीडिंग को दरकिनार कर अपने मन से बाबू तेज प्रताप यादव द्वारा कार्य किया जाता है उनके द्वारा सदैव अध्यापक हित के विपरीत कार्य किया जा रहा है उनका जब मन होता है अध्यापकों के वेतन में कटौती कर लेते हैं उनकी नजर में अध्यापक एक बंधुआ मजदूर है । संबंधित बाबू के मनमाने पन के कारण अध्यापकों के वेतन में जो भारी कटौती की गई है उससे अध्यापक मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है विकासखंड बनीकोडर के समस्त शिक्षकों ने एवं शिक्षक संघ ने सामूहिक बैठक कर वित्त एवं लेखाधिकारी के अनियमित कार्य एवम नियमों के विपरीत कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है एवं इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा मंत्री एवं वित्त नियंत्रक सहित कई अधिकारियों के पास इनकी अनियमितताओं का पूरा लेखा-जोखा प्रेषित किया है। शिक्षकों ने कहा की संबंधित कार्यालय के अनियमितताओं की जांच अवश्य कराई जाएगी इसके लिए चाहे जिस स्तर पर लड़ाई लड़नी पड़े। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रकाश मिश्र, शशि भूषण सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, योगेंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!