भाजपा सरकार के चार साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी व भ्रष्टाचार – *मोहम्मद वसीम जिला अध्यक्ष प्रसपा*

उत्तर प्रदेश सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज बहराइच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि 4 साल पूर्व वर्ष 2017 में भाजपा ने जो चुनावी वादे किए थे उस पर खरी नहीं उतर पाई, और यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैं। इस सरकार में किसानों का उत्पीड़न हुआ है किसानों के लिए जो वादा किया गया था ,उस वादे के ऊपर भाजपा सरकार खरी नहीं उतर पाई ,जो किसानों का फसल मूल्य दिलाने का वादा किया था वह मूल्य किसानों को यह सरकार नहीं दे पाई हैं। किसानों के गन्ना रुपए का बकाया है जो अभी तक नहीं दे सकी है ।विभागों में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है बिना घूस दिया अधिकारी कोई कार्य जनता का नहीं करते ,जो वादे बेरोजगारो के लिए किए थे वह वादे पर सरकार नहीं उतर पाई ,उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

लगातार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी इन समस्याओं को लेकर सरकार को जागृत करते रही है और जरूरत पड़ने पर प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से सरकार को अवगत कराते रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों के मुद्दे पर व बेरोजगारी दूर करने पर कोई काम नहीं किया है। इस सरकार के विरोध में विपक्ष की भूमिका निभाई है तो व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया है ।

Don`t copy text!