धार्मिक स्थल को लेकर हुआ हंगामा, दरोगा सहित चार सिपाही घायल उपद्रवियों पर पुलिस ने बरसायी लाठी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। रामसनेहीघाट तहसील परिसर के समीप एक धार्मिक स्थल को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। समुदाय विशेष के लोगो द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि उपद्रवियों पर काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ साथ आँसू गैस और रबड़ बुलेट का भी सहारा लेना पड़ा। हंगामे की सूचना के बाद भारी प्रशासनिक अमले के साथ जिले के डीएम और एसपी ने इलाके का दौरा किया और पीएसी समेत 15 थानों की पुलिस तैनात कर इलाके को सील कर दिया गया। दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक करीब 5 घंटे चले हंगामे के बाद फिलहाल शांति है। अराजक तत्वों की तरफ से हुए पथराव में चार सिपाही समेत एक दरोगा के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक तहसील परिसर के समीप बने कुछ कमरों में काफी समय से स्थानीय लोगो द्वारा नमाज पढ़ी जा रही थी।

तहसील प्रशासन की माने तो यहां बने कुछ कमरों में बिहार व बंगाल के कुछ लोग रह रहे थे। आईएएस अधिकारी व एसडीएम रामसनेहीघाट दिव्यांशु पटेल ने कुछ दिन पहले यहां रहने वाले लोगों से आईडी प्रूफ मांगे थे। इसके बाद यहां रह रहे लोग गायब हो गए। जिसके बाद दो दिन पहले एसडीएम ने इस विवादित स्थल पर आने-जाने के लिए लगे गेट को बंद करवा कर दीवार खड़ी करवा दी थी। शुक्रवार की दोपहर कुछ लोग यहां नमाज पढ़ने पहुचे तो पुलिस ने उनको वापस कर दिया। जिसके लेकर तनातनी शुरू हो गयी और देर शाम करीब तहसील प्रशासन की ओर से बनवाई गई दीवार को ढहाने के लिए एक समुदाय विशेष के सैकड़ो लोग एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के बीच ही अचानक भीड़ की तरफ से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। उपद्रवियों ने सड़क पर खड़ी कई बाइकें भी तोड़ दी। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले व रबर की गोलियो का भी सहारा लेना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डीएम आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद 15 थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में किया। वही घटना के बाद इलाके को सील कर उपद्रवियों की पहचान और धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वही विवादित स्थल की बाउंड्री पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर किसी भी व्यक्ति के आने जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। विवादित स्थल पर पुलिस की टुकड़ी भी तैनात की गई है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

