हैदरगढ़ बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों के खुलने पर उनमें चलाये जाने वाले 100 दिवसीय प्रेरणा उत्सव अभियान के तहत गांवों-मोहल्लों में शिक्षा चैपाल लगाने का आदेश सरकार ने जारी किए हैं। इसी क्रम में अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय बड़ी चैकी में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षा चैपाल का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका माया देवी ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की जिससे बच्चों का अधिगम स्तर में सुधार हो सके। अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने,शैक्षणिक गृह कार्य पूरा कराने और लिखित कार्य के माध्यम से अभ्यास कराने के लिये प्रेरित किया। एआरपी सत्यधर द्विवेदी ने दीक्षा एप डाउनलोड कर उसके माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन कर बच्चों को पढ़ाने और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को बच्चों को देखने के लिये अभिभावकों को प्रोत्साहित किया।अभिभावक बच्चों को दीक्षा एप रीड ए लांग एप मिशन प्रेरणा के यूट्यूब चैनल स्कूली ऑनलाइन शैक्षिक व्हाट्सएप ग्रुप तथा आकाशवाणी आदि शैक्षणिक आयामों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने में सहयोग करें। स्कूल हमारे बच्चों के लिए है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए जितना जरूरी है कि शिक्षक जागरूक हो, अभिभावकों का जागरूक होना भी उतना ही जरूरी है।इस अवसर पर शिक्षक संकुल राजेश कुमार,शिखा शुक्ला,श्रद्धा पांडेय सहितअभिभावक तथा बच्चे उपस्थित रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

