410 ग्राम मार्फीन के साथ तस्कर गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। हैदरगढ़ पुलिस ने एक मार्फीन तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने मार्फीन तस्कर के पास से 410 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की है। जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी ओमवीर सिंह चैहान के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मार्फीन लेकर आने वाला है। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला, ब्रिजेन्द्र नाथ मिश्रा, कां. चीकू कुमार, कृष्णानन्द नैपुरा पुल के पास पहुंचकर तस्कर का इंतजार करने लगे। तभी एक व्यक्ति वहां से गुजरा तो पुलिस टीम ने उसे पास बुलाने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। तभी पुलिस टीम को शक हुआ तो दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछतांछ पर उसने अपना नाम रेहान पुत्र जुम्मन ग्राम टिकरा मुर्तुजा थाना जैदपुर बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 410 ग्राम नाजायज मार्फीन बरामद की। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त मार्फीन बेचने के लिये हैदरगढ़ आया हुआ था। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तस्कर रेहान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

