अधिकारियों के नाम पर अवेध वसूली ? कुछ संगठित गिरोह लोगों से दोदो सौ रूपया वसूल रहे हैं। -वसूलकर्ता जनता को बता रहे हैं कि अधिकारियों को देना पड़ता है रूपया। -मामला जैदपुर के कब्रिस्तान का।

आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714

बाराबंकी। कस्बा जैदपुर में बीते कुछ सालों में संगठित लोगों को फर्जी तरीके से परेशान करना उनपर मुकदमा करना पिरोती मांगना आदि मामले सामने आए हैं जो संगठन एक बार फिर जनता से धर्म के नाम पर वसूली कर रहे हैं। लगभग एक सप्ताह से अधिक समय से वसूली हो रही है किन्तु स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग तक खबर न होने से गिरोह के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और उनकी वसूली लगातार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर कब्रिस्तान के कुछ अंश पर गरीब व बेहसरा परिवार पूर्वजों के जमाने से रहता चला रहा है, किन्तु चुनाव नजदीक आने पर क्षेत्र के कई छुटभइया नेता अपनी नेतागीरी चमकाने के लिए विशेष समुदाय के लोगों को बरगला रहे हैं कि कब्रिस्तान गरीब के घर को बुलडोजर से गिरने की धमकी दें रहे हैं। इसके लिए वो पूरे जैदपुर में 200 रूपया तक चंदा इकट्ठा किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि पैरवी में रूपया खर्च होता है और अधिकारियों व पुलिस विभाग में पैसा देना पड़ता है। हम लोग आपके पैसों को कब्रिस्तान में बने मकान को जमींदोज कर दें गें। मालूम हो कि कब्रिस्तान सुरक्षित है किन्तु नेताओं की नियत नहीं सुरक्षित है और अब कब्रिस्तान के नाम पर वसूली करके अपना स्वार्थ सिद्ध किया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि उक्त वसूली के रूपयो से अपनी नेतागीरी चमकाई जाती है और धर्म के नाम वसूले गये पैसों को फर्जी में खर्च कर रहे हैं और शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। वसूली गैंग द्वारा अधिकारियों के नाम पर वसूली करके अपने व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध किये जाते हैं। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रति घर से कम से कम 200 रूपया और कई घरों से तो हजारों रूपयों की वसूली की गई, उक्त वसूली गई रकम की न तो रसीद दी जाती है और न ही कोई लिखा पढ़ी की जाती है। बस लोगों से कहा जा रहा है कि कब्रिस्तान को बचाना है।जिले के खुफिया विभाग के अधिकारियों की शिथिलता के कारण वसूली गैंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है अगर तत्काल रोक न लगाई गई तो क्षेत्र में अशांति भी फैल सकती है।

….आखिर कौन हैं वह अधिकारी जिसको चाहिए रूपया!

जैदपुर बाराबंकी इस सम्बंध में कस्बे के कई लोगों से बात की गई तो जैदपुर के निवासी ने बताया कि लगभग 10-15 दिन से स्थानीय लोग आते हैं और कहते हैं कि कब्रिस्तान को अगर बचाना है तो रूपया दो। न देने पर कहते हैं कि अगर रूपया नहीं दिया तो मरने के बाद कब्रिस्तान के अन्दर जाने नहीं देंगे। गिरोह की धमकियों से कई परिवार दहशत में आकर रूपया दे रहे हैं। कुछ लोग से बात की गई तो पता चला है किअब तक लाखों की धनराशि वसूली की जा चुकी है।कस्बे में मुस्लिम आबादी ज्यादा होने के कारण प्रति परिवार की दर से लगभग 200 रूपया वसूला जा रहा है कई परिवार तो ऐसे हैं जिन्होंने हजारों में धनराशि दी है। वसूली गैंग के द्वारा करोड़ों रूपये अब हजम किया जा चुका हैं किन्तु वसूली गये रूपयों का कोई भी ब्योरा दर्शित नहीं किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स 9889609714

Don`t copy text!