मिशन रोजगार“ के अन्तर्गत सभी विकासखण्डों में 23 मार्च को होंगे कार्यक्रम

एटा। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च को “मिशन रोजगार“ के तहत जनपद के समस्त विकासखण्डों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड पर मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला सेवा योजन अधिकारी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल अधिकारी विकासखण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में युवक मंगल दल, महिला मंगल दल व अन्य संगठनों का प्रतिभाग सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त सहायक नोडल अधिकारी अपने नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन रोजगार के अन्तर्गत जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ, कौशल विकास हेतु, उद्योगों को स्थापित करने व उनकी क्षमता वृद्धि हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री स्टार्टअप, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रेन्टिशिप योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं टूल किट वितरण करने हेतु सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार विकासखण्ड सकीट, शीतलपुर, मारहरा, निधौलीकलां, अवागढ़ जलेसर, जैथरा, अलीगंज पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 की गाईडलाईन का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों से मौजूद जनसामान्य आदि को अवगत कराया जाए।

Don`t copy text!