बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रसपा ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया‘ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर दिन प्रतिदिन डीजल, गैस, पेट्रोल आदि के बढ़ते दाम एवं अन्नदाताओं की ज्वलन्त मूल समस्याओं व भ्रष्टाचार आदि के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत के माध्यम से प्रसपा के प्रदेश महासचिव डा. विकास यादव व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सौंपा गया। डा. विकास यादव ने अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि लाॅकडाउन से उपजी परिस्थितियों में समाज का हर वर्ग निराशा एवं समस्याओं का सामना कर रहा है। देश का अन्नदाता पिछले सौ से अधिक दिनों से प्रदेश की सीमाओं पर किसान बिल के विरोध में सत्याग्रह पर बैठा है किन्तु उसकी सुध लेने वाला कोई नही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में घटते तेल के दाम के बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढोत्तरी हो रही है। जिसका सीधा असर जनमानस और अन्नदाताओ पर पड़ा है। इसी क्रम मे एलपीजी व दूसरे घरेलू सामानों के दामों में भी होने वाली वृद्धि आम जन को प्रभावित कर रही है। प्रभावी चिकित्सा व्यवस्था का अभाव है, स्थानीय प्रशासन और थानों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सर्वजन हिताय की सोंच रखने वाली सरकार आमजनो के दुःख को बढ़ा रही है तथा कोविड-19 से प्रभावित समाज हताशा व निराशा में जीने के लिए विवश है। इस प्रकार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ‘लोहिया‘ ने समाज की अनेक समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया और प्रधानमंत्री से उक्त विषय में उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष तालिब नज़ीब कोकब, सौरभ द्विवेदी, सूरज यादव ‘गामा‘, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अशोक यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

