अमोनिया गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बाँदा बहराइच राजमार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज मे लगे कम्प्रेशर के फट जाने से हुये अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर दल बल के और दमकल गाड़ी के साथ समय से पहंुचे अग्नि शमन के जिला प्रभारी एंव पुलिस कोतवाल ने स्थिति को नियन्त्रण मे कर लिया। जिसके चलते बड़ी घटना होते होते टल गयी। प्राप्त विवरण के अनुसार सोमवार की दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय राज मार्ग 28 सी पर स्थित रामनगर रेफ्रीजरेशन आइस प्राईवेट लिमिटेड कटियारा मे अमोनिया रिसीवर का गेज ग्लास गर्मी बढ जाने से फट गया जिसके चलते जहरीली गैस का रिसाव शुरु हो गया।आलू गोदाम प्रबन्धक राजकुमार ने आनन फानन मे फोन के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 व फायर स्टेशन सिरौली गौसपुर को दी।सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज प्रकाश फतेहपुर सिरौलीगौसपुर और रामनगर की दमकल गाडियो और भारी पुलिस बल के साथ कोतवाल रामचन्द्र सरोज मौके पर पहुच गये।हेल्पर रोहित ने आपनी जान जोखिम मे डालकर गैस रिसीवर का वाल्व बंद करके गैस के रिसाव को रोक दिया।दमकल की गाडियो ने करीब दो घंटे तक पानी की बौछार कर अमोनिया गैस के हुये रिसाव को बे असर कर दिया।जिससे होने वाली बडी घटना नही हो पाई।आपरेटर नरेन्द्र कुमार दुबे ने गर्मी बढ जाने से गैस गेज के फटने की जानकारी दी।गोदाम के इंजीनियर कन्हैया लाल ने बताया कि हम चार लोग अन्दर थे सभी लोग सुरक्षित है।मालूम हो कि यह कोल्ड स्टोरेज सिसेंडी के राजा अजय कुमार त्रिपाठी का है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

