दो दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शुरु

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली, बाराबंकी। दो दिवसीय बुनियादी शिक्षा भाषा और गणित आधारित प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार से दयानंद महाविद्यालय शेरपुर में आयोजित की गई जिसमें प्रथम दिवस के प्रशिक्षण का प्रारंभ सर्वप्रथम सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी मसौली उदय मणि पटेल द्वारा समस्त प्रशिक्षुओं को मिशन प्रेरणा के लक्ष्य और प्रेरणा सूची की दक्षताओं पर चर्चा के साथ ही समृद्ध पुस्तकों का संक्षिप्त परिचय देकर किया गया सत्र की शुरुआत में एसआरजी बाराबंकी अवधेश कुमार पांडे द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका और समृद्ध पुस्तिकाओं का परिचय देते हुए उसकी उपयोगिता को समस्त प्रशिक्षुओं को बताया गया तत्पश्चात प्रशिक्षक द्वारा समृद्धि मॉड्यूल में प्रथम दिवस के सत्रों का आयोजन किया गय इस मौके पर मास्टर ट्रेनर बनवारी लाल, विवेक कुमार गुप्ता, सचिन वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह ,गरिमा मिश्रा, शिल्पी वर्मा, शुचि द्विवेदी, अमृता श्रीवास्तव, एकता मिश्रा व महादेवी वर्मा मौजूद रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!