जन सुरक्षा, परिवहन विभाग का सार्थक प्रयास: पहाड़ी बंधा चेक पोस्ट के प्रभारी सगीर अहमद अंसारी एवं केमाहा चेक पोस्ट के प्रभारी संतोष सिंह द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग.!!

छतरपुर परिवहन आयुक्त और जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में पहाड़ी बंधा चैक पोस्ट के प्रभारी सगीर अहमद अंसारी ओर उनकी टीम के द्वारा 6 बसों पर कार्यवाही कर 44500 रुपए का समझौता शुल्क वसूला। अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी । इस कार्यवाही में किशन लाल खरे अरविंद पटेल, अशरफ कुरेशी , शिशिर रैकवार, सूर्य प्रताप सिंह, संध्या अहिरवार, रीता सुमन चौधरी, रेखा बागड़े, गब्बर सिंह और प्रजापाल मुजाल्दा की सराहनीय भूमिका रही । इसी क्रम में जिले की कैमाहा चैक पोस्ट पर भी बसों की सघन चैकिंग की गई और 5 बसों पर कार्यवाही कर 20000 रुपये का जुर्माना ओर 16700 रुपये का टैक्स वसूल किया इस कार्यवाही में कैमाहा चैक पोस्ट के प्रभारी संतोष सिंह तोमर के साथ साथ मनीष खरे, सुखदेव शर्मा, अम्बुज त्रिपाठी और वर्षा जौहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

Don`t copy text!