सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। अनियंत्रित पिकप ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर विद्युत पोल से जा टकराई। वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं विद्युत पोल टूटकर गिर गया। ग्रामीणों की मदद से बदोसरा़य पुलिस ने पिकप वाहन सहित चालक को पकड़ कर कोतवाली ले आयी है। मामला कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम मदारपुर स्थित टिकैतनगर बदोसराय मार्ग का है। दुर्घटना में घायल कोटवा धाम निवासी राजेंद्र पाण्डेय को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी सिरौलीगौसपुर लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली बदोसराय प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर वाहन को चालक सहित पकड़ा गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

