मीडिया प्रबन्धन व्यवस्था के प्रभारी होंगे बाबूराम .क्रीमीलेयर से प्रभावित व्यक्तियों के आॅफलाइन निर्गत होंगे ज़ाति प्रमाण पत्र
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बहराइच 03 अप्रैल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नियुक्त किये गये प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) शम्भु कुमार द्वारा मीडिया प्रबन्धन हेतु डिप्टी कलेक्टर/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बाबूराम को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। जबकि अपर जिला सूचना अधिकारी गुलाम वारिस सिद्दीकी सहायक प्रभारी अधिकारी के उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे।
क्रीमीलेयर से प्रभावित व्यक्तियों के आॅफलाइन निर्गत होंगे ज़ाति प्रमाण पत्र
बहराइच 03 अप्रैल। क्रीमीलेयर से प्रभावित व्यक्तियों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा व्यवस्था दी गयी है कि क्रीमीलेयर से प्रभावित व्यक्तियों के आॅफलाइन ज़ाति प्रमाण-पत्र निर्गत कराये जाएं और उस प्रमाण पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख कर दिया जाए कि यह प्रमाण-पत्र मात्र पंचायतों के निर्वाचन के लिए मान्य होंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचा. एवं न.नि.) बहराइच के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी है। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

