कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा संपूर्ण शहर में सेनेटाइजेशन निरंतर जारी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

भोपाल। नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए नगर निगम भोपाल द्वारा संपूर्ण शहर के रहवासी क्षेत्रों, बाजारों, कार्यालयों, संस्थानों आदि में हस्तचलित स्प्रे मशीनों एवं टेक्टर युक्त स्प्रीलिंकर्स मशीनों के माध्यम से सेनेटाइजेशन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

नगर निगम प्रशासक एवं संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत के निर्देश एवं निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी के आदेश पर नगर निगम भोपाल द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने एवं नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए शहर के प्रमुख रहवासी क्षेत्रों एवं कालोनियों, बाजारों, कार्यालयों एवं संस्थानों में सेनेटाइजेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। नगर निगम भोपाल द्वारा हस्तचलित स्प्रे मशीनों एवं टेक्टरयुक्त स्प्रीलिंकर्स मशीनों के माध्यम से शनिवार को महाकाली सोसायटी, शिवालय कालोनी, अमरनाथ कालोनी, फारचून स्टेट फेस-1,2 एवं 3, विनीत कुंज, ललिता नगर, राजहर्ष कालोनी, गौतम नगर मार्केट, रचना नगर, विकास नगर, वाल्मीकि मंदिर, भारतीय निकेतन क्षेत्र, राजीव गांधी नगर फेस-1 एवं फेस 2, टैगोर नगर फेस-3, साकेत नगर 9ए एवं 9बी, अलकापुरी, साइबर क्राइम कार्यालय आदि क्षेत्रों सहित मुख्य मार्गों व बाजार क्षेत्रों में एंटी वायरस रसायनों का छिड़काव किया गया।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!