सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे अनूप कुमार यादव

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी: दिनांक 04.04. 2021 को नगर पंचायत बंकी बाराबंकी की रिक्त हुई सीट के लिए अध्यक्ष पद हेतु अनूप कुमार यादव एडवोकेट द्वारा सैकड़ों समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया गया। नगर पंचायत बंकी बाराबंकी में निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यावधि चुनाव हो रहा है जिसमें लगभग डेढ़ वर्ष का कार्यकाल शेष है ।अनूप कुमार यादव एडवोकेट द्वारा नगर पंचायत बंकी बाराबंकी में व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त करने, नगर पंचायत कार्यालय पूर्व स्थान बनाने ,व आम जनमानस की समस्याओं जैसे बिजली, पानी ,सड़क ,नाली आदि को सुदृढ़ करने के साथ साथ प्रमुख रूप से नगरवासी व क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या रेलवे क्रॉसिंग पर अविलंब अंडरपास बनाने के साथ-साथ नगर का शीघ्र और समुचित विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सहयोग से करने की बात कही गई है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री श्री नरेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष उत्तम श्रीवास्तव ,नगर पंचायत बंकी के सभासद प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव ,देवराज त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख सिद्धौर शिवगोविंद सिंह, राममिलन चौहान, रामशरण मौर्य, मनोज यादव पप्पू ,जगदीश यादव ,गिरिजेश दीक्षित, दीपक सिंह प्रवीण पांडे बब्बन, रितेश मिश्रा एडवोकेट ,संजय यादव बाबा एडवोकेट ,अशोक द्विवेदी एडवोकेट ,आदि सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!