बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने निर्देश दिए कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सकुशल, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सहित सभी कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जीआईसी आॅडीटोरियम बाराबंकी मुख्य विकास अधिकारी/मतदान कार्मिक प्रशिक्षणएकता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतदान के दिन कोई भी मतदाता बिना मास्क का प्रयोग किए बगैर मतदान स्थल में प्रवेश न करने पाए। उन्होंने बताया कि मतदान से पूर्व सभी मतदान स्थलों का शत-प्रतिशत रूप से सेनेटाइजेशन कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में आदर्श आचार संहिता का किसी भी स्तर पर उल्लंघन न होने दिया जाये और न ही किसी स्थान पर भीड़ जमा होने पाए। मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय के प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का मुख्य अंग होता है। एक गुणवत्तापूर्ण लिया गया प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया को सरल बनाता है। उन्होंने कहा कि सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी पूर्वक चुनाव कराना होगा। ऐसा कार्य करें जिससे लोगों में विश्वास पैदा हो कि पंचायत चुनाव बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। मतदान केन्द्र पर सभी मतदान कर्मी 2 घण्टे पूर्व से मतदान केन्द्र में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर ले, उसमें मतदान प्रारम्भ होने से पहले अपनी सामग्री तथा मतदाता सूची मिलान अवश्य कर ले। प्रशिक्षण का संचालन आशीष पाठक ने किया। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक भोलानाथ कनौजिया, जिला विकास अधिकारी अजय पाण्डेय, जिला पंचायतराज अधिकारी रण विजय सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी गरिमा सिंह, अपर जिलासूचना अधिकारी आरती वर्मा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मतदान प्रशिक्षण में 103 कर्मी रहे नदारद, होगी एफआईआर
बाराबंकी। शहर के राजकीय इण्टर कालेज आडिटोरियम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पीठासीन अधिकारियांे, मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रथम पाली में पार्टी संख्या 01 से 450 तक (1800 कार्मिक) द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना था जिसमें कुल 103 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली समय 2 से 5 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में पार्टी संख्या 451 से 900 (1800 कार्मिकों) के प्रशिक्षण में कुल 107 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 210 कार्मिक प्रशिक्षण गायबध्अनुपस्थित रहें, जिसपर मुख्य विकास अधिकारीध् प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) द्वारा रोष प्रकट करते हुए अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्व निहित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु विभागाध्यक्ष को सूची प्रेषित कर निर्देशित किया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि यदि अनुपस्थिति के सम्बन्ध में कोई विभागाध्यक्ष द्वारा कोई उचित कारण प्रस्तुत नहीं नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्व सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही की जायेगी। सर्वप्रथम जीआईसी ऑडीटोरियम में विस्तृत प्रशिक्षण के उपरान्त जीजीआईसी के 36 कमरों में 40-40 की संख्या में मतदान कार्मिकों को भेजकर 36 मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षित कराया जा रहा है जिससे पूरी मतदान प्रकिया के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी हो सके। साथ ही मतदान कार्मिकों को विभिन्न प्रपत्रों को भरा जाना एवं अन्य बारीकियों के बारे में जिला विकास अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ मतदान सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, प्रभारी अधिकारी भोलानाथ कनौजिया, गरिमा सिंह, आशीष पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

