मिस्र में रेत में दफन मिला 3400 साल पुराना सोने का शहर
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
लग्जर। मिस्र में पुरातत्वविदों को दक्षिणी राज्य लग्जर में नील नदी के पश्चिमी तट पर खोया हुआ सोने का शहर मिल गया है। इसे 1922 में मिस्र के सबसे चर्चित फैरों यानी राजा तूतनखामेन (तुत) के मकबरे की खोज के बाद सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मिस्र में पुरातत्व मामलों के राज्य मंत्री रह चुके पुरातत्वविद जही हावास ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की। करीब 3,400 साल पुराना यह शहर लग्जर में मशहूर किंग्स वैली के पास रेत में दफन मिला। यह वही जगह है जहां तुत का मकबरा मिला था। इसी मकबरे से तूतनखामेन की ममी के साथ 10 किलो सोने से बने मुखौटे समेत करीब 5 हजार बेशकीमती कलाकृतियां मिली थीं। दिलचस्प बात यह है कि यह खोज अनजाने में हुई है। पुरातत्वविदों की टीम तूतनखामेन के शवगृह मंदिर की खोज करते-करते इस दफन शहर तक पहुंच गई।
Related Posts

