कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राम नगरी के मंदिरों के बंद होने लगे कपाट, मन्दिर प्रबंधनों ने लिया निर्णय
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
अयोध्या।जिले में बढ़ता हुआ कोरोना के प्रकोप को देखते हुए राम नगरी के संत महंत खुद मन्दिरों के कपाट को बंद करने का फैसला लिया हैं।इसी क्रम में दशरथ महल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बन्द कर दिया गया है।नई छावनी और बड़ी देवकाली मंदिर मे यात्रियों के आने पर रोक लगा दी गयी है। हनुमानगढ़ी मे भी बगैर कोविड निगेटिव रिपोर्ट के दर्शन करने जाने पर लगा प्रतिबंध लगा दिया गया है। हलाकि पुजारी परम्परागत तरीके से पूजा अर्चना करते रहेंगे। राम नवमी के अवसर पर अयोध्या आने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रशासनिक आदेश आने से पहले ही संत महंतों ने जनहित मे फैसला लिया गया है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

