पुलिस ने मोबाइल सेट सहित चोर को किया गिरफ्तार

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बाराबंकी। कोतवाली देवा प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किया है। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देवा प्रभारी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके बुधवार सुबह ग्राम टिकरिया निवासी अंकुर यादव उर्फ जंगली पुत्र भगौती प्रसाद को धर दबोचा और उसके पास से चोरी किये गये दो मोबाइल फोन बरामद किये। गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व कोतवाली देवा क्षेत्र से दो मोबाइल फोन चोरी हुए थे जिसका मुकदमा दर्ज करके पुलिस मोबाइल चोर का तलाश कर रही थी।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

Don`t copy text!