वैश्विक महामारी से लोग भयभीत, मरीजो की संख्या बढ़ने से चिन्तित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर बाराबंकी। कोरोना की महामारी के चलते हर तरफ मौत का सिलसिला चल रहा है। प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों मे इलाज ना मिल पाने से मौते हो रही है। शमशान हो या फिर कब्रिस्तानो मे जनाजे आ रहे है। ऐसा लगता है कि यहाँ मौत का तांडव मंचा हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुखिया आदित्य नाथ योगी सभी लोगो से उचित दूरी मास्क जरुरी होने के साथ साथ साफ सफाई से रहने की अपील कर रहे है।लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अपनाई जा रही सख्ती के बावजूद रसूख वाले लोग अपनी शान पर आघात समझते हुये अपील के प्रतिफल को कम करने की लगातार जिम्मेदारी लेने को विवस दिखाई दे रहे है।ऐसे लोग मास्क लगाना अपनी तवहीन समझ रहे है।वैश्विक महामारी की विभीषिका के मद्देनजर क्षेत्र के जागरुक जनो ने जिलाधिकारी डा. आदर्श सिह से ऐसे लोगो के विरुद्व कडा रुख अपनाये जाने की माग की है। मालूम हो कि कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजो की संख्या लगातार बढ रही है।देश के वैज्ञानिक इलाज की खोज मे लगे हुये है।टीके का डबल डोज ईजाद कर लोगो को कुछ राहत प्रदान की गयी है।हांलाकि टीका भी कोरोना वायरस से पूरी तरह छुट्टी नही मिल पा रही है।अभी तक शुद्व रुप से बचाव के उपाय ही सबसे कारगर माने जा रहे है।अब लोग आ बैल मुझे मार की कहानी जगह जगह बया करते हुये पाये जा रहे है। रामनगर बदोसराय के चैडीकरण के कार्य मे लगे हुये किसी भी व्यक्ति के मुख पर मास्क नही थे इसी तरह थाना तहसील और क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियो का सानिध्य और भाव पाने वाले लोग भी कोविड नियमो के पालन मे अपनी तवहीन समझते है।जिससे आम जन मानस के ऊपर इसका बुरा प्रभाव पडता है। इसलिये दलालो और आगे पीछे लगे रहने वाले हर विधा के संदेशवाहको को जन जागरुकता के उद्वेश्य से कोविड 19 के सुरक्षा नियमो की कड़ाई से पालन कराये जाने की आवश्यकता जताई जा रही है। क्षेत्र के जागरुक जनो ने ऐसे लोगो के प्रति सख्त रुख अपनाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है जिससे लोग कोविड नियमो के प्रति जिम्मेदार बन सके।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!