नगर पंचायत बंकी में चुनावी सरगर्मी तेज
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी का उप चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क तेज कर दिया है। एक-एक मतदाता को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिये कोई कोर कसर बाकी नही रख रहे हैं प्रत्याशी। आपको बताते चले कि बीते 9 माह पूर्व नगर पंचायत बंकी की चेयरमैन अंशू सिंह का निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त पड़ी हुई थी। आगामी 4 मई को
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये मतदान होना है। इस चुनावी समर में कुल 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें से भाजपा ने अनूप यादव व सपा ने सबीहा इतरत को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना मिश्रा, इरफाना खातून, फजल हक, भवानी सहाय, ममता सिंह, शाहेनूर निजामी, सतीश जायसवाल, संजीव मिश्रा सहित दिवंगत चेयरमैन स्व. अंशू सिंह की पुत्र वधू रिंकी सिंह चुनावी मैदान में है। चेयरमैन पद की प्रत्याशी रिंकी सिंह
मतदाताओं से कह रही हैं कि आप ने मेरी सास स्व. अंशू सिंह को पांच साल दिया था उनके द्वारा जो विकास कार्य कराये जा रहे थे उनके देहांत के बाद उस विकास कार्य पर बे्रक लग गया है। आप मुझे मौका दीजिए नगर पंचायत बंकी में हर तरफ विकास की गंगा बहा दूंगी। फिलहाल हाल सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आ रहे है। अब यह तो मतदान के बाद ही पता चलेगा कि नगर पंचायत बंकी का अध्यक्ष कौन होगा।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

