01 मई से सिविल व क्रिमिनल कोर्ट के समय में बदलाव
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
बहराइच 27 अपै्रल। जनपद न्यायाधीश सुरेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश एवं बार एसोसिएशन की सहमति से पूर्व में 01 मई 2021 से 30 जून 2021 की अवधि तक सिविल व क्रिमिनल कोर्ट का समय प्रातः 07ः00 बजे से अपरान्ह 01ः00 बजे तक निर्धारित किया गया था। जिसमें पूर्वान्ह 10ः30 से 11ः00 बजे तक का समय मध्यावकाश का था। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 24 अपै्रल 2021 को जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सिविल कोर्ट व क्रिमिनल कोर्ट का समय अब प्रातः 08ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक का समय 01 मई 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलो की सुनवाई के समय में बदलाव
बहराइच 27 अपै्रल। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी/जिला जज ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद की नयी गाईडलाइन के अनुसार मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के संचालन की व्यवस्था की गयी है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत अधिकरण में अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी। अधिकरण का समय पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 02ः30 बजे तक होगा। पीठासीन अधिकारी द्वारा आवश्यक मामलों की सुनवाई न्यायालय में वीडियो कान्फ्र्रेसिंग, वर्चुअल एवं आवासीय कार्यालय से भी की जा सकती है। उपरोक्त विधि को अपनाये जाने का विवेकाधिकार पूर्णतया पीठासीन अधिकारी को होगा।
उन्होनें बताया कि विद्वान अधिवक्तागण आवश्यक प्रार्थना पत्र अधिककरण के ईमेल पीओ-एमएसीटी डाट बीएच एट द रेट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर दे सकते है, प्रार्थना पत्र पर अधिवक्ता एवं वादकारी का मोबाईल नम्बर लिखा जाना अति आवश्यक है। ईमेल से प्राप्त प्रार्थना पत्र अधिकरण के कार्यालय द्वारा डाउनलोड कर सूचीबद्ध किये जायेगें। अधिकरण में जो भी विद्वान अधिवक्ता एवं वादकारी प्रवेश करेगें उन्हें अपना कोविड-19 आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिर्पोट प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। अधिकरण में उन्हीं अधिवक्ताओं को प्रवेश मिलेगा जिनके मुकदमे सूचीबद्ध होगें एवं जैसे ही उनकी सुनवाई समाप्त होगी उन्हें अधिकरण परिसर छोड़ना होगा।
जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशों के अनुसार अधिकरण के संचालन के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। परिसर में न्यूनतम 33 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं होगी। उनकी ड्यूटी रोटेशन के आधार पर साप्ताहिक आधार पर समय सीमा को केन्द्र में रखते हुए निर्धारित की जावेगी। माननीय उच्च न्यायालय की गाईडलाइन एवं शासन के 20 अपै्रल 2021 के विहित निर्देशों के अनुपालन में अधिकरण शनिवार एवं रविवार को इस आशय से बन्द रहेगा कि प्रशासन के सहयोग से अधिकरण को पूर्णतया सेनेटाईज कराया जा सके।
दीवानी न्यायालय से सम्बन्धित अति आवश्यक प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जायेगें आनलाइन
बहराइच 27 अपै्रल। माननीय उच्च न्यायालय के पत्र संख्या-1946 दिनांकित 26 अपै्रल 2021 के निर्गत दिशा-निर्देश एवं जिला बार एसोसियेशन बहराइच से की गयी वार्ता अनुक्रम में जनपद न्यायाधीश बहराइच सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र द्वारा पारित आदेश दिनांकित 27 अपै्रल 2021 के अनुसार अग्रिम आदेश तक सभी प्रकार के अति आवश्यक प्रार्थना पत्र आनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेंगे। परिसर में वादकारियों, स्टाम्प वेंडर, अधिवक्तागण के मुंशी इत्यादि का प्रवेश अग्रिम आदेश तक पूर्णतया वर्जित रहेगा। सिस्टम आफिसर वैभव सिंह चैहान द्वारा बताया गया कि पूर्व निर्धारित न्यायालयों द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुनवाई की जायेगी। अधिवक्तागण यदि चाहें तो आनलाइन माध्यम से भी सुनवाई हेतु आग्रह कर सकते है। इस सम्बंध में विस्तृत विवरण जनपद न्यायालय बहराइच की वेबसाइड पर उपलब्ध है।

