इमरजेंसी में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंह की कोशिश से मरीज को मिली आईसीयू की मदद

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

रामसनेही घाट, बाराबंकी। देश में चल रही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जहां लोग त्राहि – त्राहि की स्थिति में आ गए है लोग स्वयं को बचाने के आड़ में दूसरों को नहीं देख रहे परन्तु इस विषम परिस्थिति में भी कुछ लोग मानवता की मिसाल पेश कर रहे है। मानवता का एक ऐसा ही मामला जनपद बाराबंकी के तहसील रामसनेही घाट अन्तर्गत ग्राम पंचायत छंदवल के ग्राम पूरे अमेठिया निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार आशीष सिंह ने पेश की है। जी हां फेसबुक के माध्यम से नोएडा के रहने वाले एक अनजान व्यक्ति का कॉल आशीष सिंह के पास आता है और रोते हुए कहता है भईया मेरे भाई इमरान जो कि कोविड पॉजिटिव है बचा लीजिए उन्हें आईसीयू की सख्त जरूरत है लेकिन यहां आईसीयू में बेड खाली नहीं है। आशीष सिंह ने उस व्यक्ति को समझाते हुए सारी जानकारी व्हाट्सएप पर देने के लिए कहा, नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती इमरान की तबियत काफी नाज़ुक थी , एक संदेश बनाकर आशीष सिंह ने उसे कई ग्रुपों में भेजा। परन्तु कोई सहायता नहीं मिली अंततः उसी संदेश को नोएडा विधायक एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को भेजा जिस पर पंकज सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हॉस्पिटल को इस संबंध में अवगत करवाया व आईसीयू की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा। कुछ ही क्षणों में मरीज को आईसीयू की सुविधा उपलब्ध हो गई। इस घटना के बाद मरीज के परिजनों व मित्रों द्वारा आशीष सिंह के इस प्रयास को लेकर बहुत दुआएं दी गई। ज्ञातव्य हो आशीष सिंह ने इससे पूर्व भी कई सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहते हुए रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण व गरीबों के हक को लेकर लोगों की सेवाएं करते आ रहे हैं। हाल ही में रक्तदान को लेकर पुलिस मित्र ने भी आशीष सिंह को सम्मानित किया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!