रेडक्रास सोसाइटी ने वितरित किया माॅस्क

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी बाराबंकी ने फरियादियों व पुलिस जनों के लिए पंकज सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बाराबंकी को मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध कराए। रेडक्रास सचिव प्रदीप सारंग के नेतृत्व में प्रबन्ध समिति सदस्य धर्मेन्द्र पटेल, सदानन्द वर्मा, रमेश चन्द्र रावत, अब्दुल खालिक, मनोज स्वतंत्र, फरहान अमीन ने फैजाबाद रोड स्थित पटेल मूर्ति के पास ट्रैफिक पुलिस को सेनेटाइजर तथा यात्रियों व दुकानदारों व टैक्सी चालकों को मास्क वितरित किये रेडक्रास सचिव प्रदीप सारंग ने कहा कि कोरोना-जंग अभी बाकी है, लापरवाही नहीं करनी है। हर एक की चूक पर टोका टोकी जारी रखनी है। श्री सारंग सहित सभी ने रेडक्रास आजीवन सदस्य फरहान अमीन की प्रशंसा की, जिन्होंने कोविड की दूसरी लहर के दौरान आपने मित्रों के सहयोग से संसाधन जुटाकर आस-पास के ग्रामों में प्राइवेट डॉक्टर्स को निःशुल्क आक्सीजन लेवल नापने हेतु आक्सोमीटर वितरित किये हैं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!