दबंग ने युवक को मारी गोली, रिफर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सपा नेता की दंबगई समर्थको के साथ किया हमला महिला समेत युवक घायल

पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी

बाराबंकी। प्रधानी चुनाव की रंजिश में दबंग सपा नेता ने असलहों व लाठी डंडों से लैस समर्थको के साथ विपक्षी के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक से हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं परिवार की 4 महिलाओं समेत कई अन्य लोग भी लाठी डंडे और ईट पत्थर लगने से चोटिल हो गए। घटना के बाद गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष जहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वही पुलिस के अधिकारी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की बात कह रहे है। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनौरा की है। जहां सोमवार की देर शाम प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर सपा नेता जगदम्बा सिंह उनके पुत्र विनीत सिंह, भतीजे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, जोगेंद्र सिंह व अन्य समर्थकों ने हथियारों व लाठी डंडों से लैस होकर सत्यप्रकाश वर्मा के घर धावा बोल दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान सपा नेता के भतीजे ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायर कर दिया जिससे गोली लगने के चलते सत्यप्रकाश मौके पर ही गिर पड़े। घटना में लाठी डंडे और ईट पत्थर लगने से परिवार की 4 महिलाओं समेत कई अन्य लोगो के भी चोटिल होने की सूचना है। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने गोली लगने से घायल सत्यप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों ने रामनगर पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप

जिला अस्पताल में मौजूद सत्यप्रकाश के परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपी सपा नेता ने मारपीट की थी लेकिन रामनगर थाने में उसकी अच्छी पैठ होने के चलते पुलिस ने उसके ऊपर कार्यवाही के बदले पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया था। घायल के परिजनों का आरोप है कि पूर्व में हुई मारपीट की घटना में यदि पुलिस ने पक्षपात पूर्ण कार्यवाही नही की होती तो दबंगों के हौसले नही बढ़ते।

घटना को लेकर क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह ने मनौरा गांव का दौरा किया इस दौरान उन्होंने बताया कि मनौरा गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमे एक व्यक्ति को फायर आर्म्स की चोंटे बतायी जा रही है जिसे सदर अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना में संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचना के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!