जनपद आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह हुआ स्वागत

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर प्रदेश महामंत्री रमेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष संचित सिंह, प्रदेश मंत्री हरगोविंद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद तिवारी एवं जिलाध्यक्ष सीताशरण वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से परिचय एवं सूक्ष्म संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के अपार स्नेह से अभिभूत हूँ, जनपद के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर किसान हित योजनाओं एवं विभिन्न अभियानों में जनमानस तक पहुंचाने में बहुत बड़़ा योगदान रहा है जिसका मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर, संजय सिंह, राजेश तिवारी, सुभाष सिंह, अवधेश वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, देवेश शुक्ला, आशुतोष अवस्थी, महेंद्र द्विवेदी, महाराजदीन पांडेय, गोपीचंद वर्मा, सचेन्द्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, प्रदीप वर्मा, जीत वर्मा,रंजीत वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

Don`t copy text!