बस चलाए जाने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने की विधायक से मांग
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
दरियाबाद, बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राजमार्ग से जुड़ा कोटवा सड़क से कोटवा धाम रोड पर जनपद में 22 रूटों पर लोगों को जल्द बस चलाने से ग्रामीणों राहगीरों को भारी राहत मिलेगी। वहीं कस्बा कोटवा सड़क से कोटवा धाम तक डामरीकरण के साथ चौड़ीकरण का भाजपा सरकार के द्वारा करवाया गया था। परंतु इस रोड पर एक भी राज्य परिवहन निगम की बस न चलने से क्षेत्रीय जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।जबकि इस रोड से रामनगर टिकैतनगर सिरौली गौसपुर दरियाबाद आदि क्षेत्रो के लोगों का काफी आना-जाना रहता है। यही नहीं बाबा श्री समृद्ध जगजीवन साहेब के दर्शन हेतु प्रत्येक पूर्णिमा और प्रत्येक मंगलवार को भारी तादाद में लोग माथा टेकने बाबा केजाते है। कोटवा सड़क में जानकी प्रसाद वर्मा महिला पीजी कॉलेज, रानी शांति देवी महाविद्यालय, रामार्पित महाविद्यालय के अलावा 5 इंटर कॉलेज अनेकों जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ,बैंक कर्मियों आदि का 20, हजार लोगों का रोजमर्रा आना जाना रहता है। परंतु एक भी राज्य परिवहन निगम की बस न चलने से बाबा के दर्शन भक्त करने में नाको चने चबाने पड़ रहे है। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राजनेताओं ने जल्द राज्य परिवहन निगम की बस चलाने की मांग क्षेत्रीय विधायक सतीश चन्द्र शर्मा से की।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456

